जरुरी जानकारी | एनएमडीसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा आधे से अधिक घटकर 904 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में आधे से अधिक घटकर 903.89 करोड़ रुपये रह गया। आय घटने से कंपनी का मुनाफा भी नीचे आया है।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में आधे से अधिक घटकर 903.89 करोड़ रुपये रह गया। आय घटने से कंपनी का मुनाफा भी नीचे आया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,046.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 3,924.75 करोड़ रुपये पर आ गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 6,026.68 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च भी 3,332.44 करोड़ रुपये से घटकर 2,693.01 करोड़ रुपये रह गया।

इस्पात मंत्रालय के तहत एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और आपूर्तिकर्ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त