जरुरी जानकारी | एनएमडीसी का मुनाफा सितंबर तिमाही में घटकर 885.65 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही में 62 प्रतिशत घटकर 885.65 करोड़ रुपये पर आ गया।
नयी दिल्ली, 14 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही में 62 प्रतिशत घटकर 885.65 करोड़ रुपये पर आ गया।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य रूप से कम आय के कारण उसको यह नुकसान हुआ है।
इसने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,339.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी की कुल आय भी आलोच्य तिमाही में घटकर 3,754.77 करोड़ रुपये पर आ गयी। एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,882.44 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान इसका खर्च घटकर 2,569.63 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में खर्च 3,742.64 करोड़ रुपये रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)