जरुरी जानकारी | एनएमडीसी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 1,483 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 1,483.18 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 27 मई सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 1,483.18 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,415.62 करोड़ रुपये था।
एनएमडीसी की कुल आय बीते वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में करीब नौ प्रतिशत बढ़कर 7,497.17 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6,908.37 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 6,538.82 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले साल 5,571.25 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 25,498.84 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 22,678.73 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।
इससे पहले, कंपनी ने 2024-25 के लिए 2.30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का पहला अंतरिम लाभांश दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)