देश की खबरें | नीतीश ने बाढ़ प्रभावित पांच जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मंगलवार को हवाई सर्वेक्षण किया।

पटना, छह जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मंगलवार को हवाई सर्वेक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित पश्चिम चम्पारण जिले के रामनगर, नरकटियागंज, गौनाहा, चनपटिया एवं मझौलिया, पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली, रामगढ़वा, छौड़ादानो, बंजरिया, चिरैया, ढाका, पताही एवं मधुबन, मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट, कटरा एवं औराई तथा सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर, बेलसंड एवं बैरगनिया तथा शिवहर जिले के तीन प्रखण्डों का हवाई सर्वेक्षण किया।

हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार शुरु से ही अधिक बारिश के कारण कई जगह बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ दिन के लिए आंखों का इलाज कराने दिल्ली गया था। लौटने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिये हमने पांच जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया है। कल बाढ़ प्रभावित और तीन जिलों का जायजा लूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सर्वेक्षण के दौरान नदियों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया। हमारी प्राथमिकता में यह काम सबसे ऊपर है।’’

हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस एवं मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर