देश की खबरें | राजस्थान में युवती का अपहरण करने के मामले में माता-पिता सहित नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बालोतरा जिले में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने युवती के माता-पिता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और युवती को सुरक्षित छुड़ा लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान के बालोतरा जिले में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने युवती के माता-पिता सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और युवती को सुरक्षित छुड़ा लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवती मंजू शुक्रवार को अपने पति कुलदीप और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो रिक्शा में मंदिर जा रही थी तभी उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार एक वाहन में आए और ऑटो रिक्शा को बीच सड़क पर रुकवाकर उसे खींचकर बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने बताया कि वे मंजू को जबरन वाहन में अपने साथ ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और राजस्थान-गुजरात सीमा के पास सिरोही जिले में वाहन को पकड़ लिया और शुक्रवार रात पीड़िता को मुक्त करा लिया।

बालोतरा के पुलिस अधीक्षक कुंदन कवरिया ने बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में युवती के पिता-माता समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

कवरिया ने बताया कि मंजू और उसके पति ने सुरक्षा की मांग की थी और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई।

उन्होंने बताया कि दंपति को निर्देश दिए गए थे कि वे अपने आने-जाने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देंगे। हालांकि, उन्होंने अपने आवागमन के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया, इसलिए उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं थी।

बालोतरा के थानाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन वाहन जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\