देश की खबरें | एनआईए ने बिहार में पीएफआई के एक और संदिग्ध कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को बिहार के पूर्वी चंपरण जिले से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक और संदिग्ध कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पटना, छह फरवरी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को बिहार के पूर्वी चंपरण जिले से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक और संदिग्ध कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

एनआईए द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इरशाद उर्फ मोहम्मद बेलाल को रविवार देर रात को जितौरा गांव से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के आधार पर पूर्वी चंपारण के निकटवर्ती मुजफ्फरपुर जिले के एक गाँव में उसके ठिकानों से प्रतिबंधित संगठन का एक बैनर और तलवारें बरामद की गईं।

विज्ञप्ति के अनुसार, इरशाद ने पिछले साल पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में पीएफआई द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था।

एनआईए ने इस मामले में अबतक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनआईए के अनुसार, रविवार को पूर्वी चंपारण में आठ स्थानों पर हुई छापामारी में पीएफआई के दो संदिग्ध कार्यकर्ताओं तनवीर रज़ा और मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार किया गया।

एनआईए फुलवारीशरीफ से जुड़े मामले में फरार आरोपी याकूब की तलाश कर रही थी जिसने हाल ही में फेसबुक पर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\