देश की खबरें | गुरुग्राम में नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-9ए इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 12 अप्रैल हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-9ए इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता (14) के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार यह घटना मंगलवार को हुई जब वह और उनकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी।

शिकायत के अनुसार जब वे घर लौटे तो उन्हें अपनी बेटी घर पर नहीं मिली। उन्होंने जब उसकी तलाश की, तो वह एक पड़ोसी के घर में मिली।

पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘ वह काफी घबराई हुई थी। जब हमने उससे पूछा तो उसने बताया कि आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।’’

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी राम निवास को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेक्टर-9ए पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सेक्टर-9ए पुलिस थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा, ‘‘हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और कल उसे शहर की एक अदालत में पेश करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\