देश की खबरें | राकांपा विधायक ने चुनाव में 10-12 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया, बाद में सफाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक प्रकाश सोलंकी ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया कि उन्होंने चुनाव लड़ने के दौरान 10 से 12 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

मुंबई/छत्रपति संभाजीनगर, 11 मार्च महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक प्रकाश सोलंकी ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया कि उन्होंने चुनाव लड़ने के दौरान 10 से 12 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

यह राशि निर्वाचन आयोग द्वारा तय व्यय सीमा से अधिक है।

बीड जिले के माजलगांव विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने प्रकाश सोलंकी ने बाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में की गई अपनी टिप्पणी वापस लेते हुए कहा कि उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह टिप्पणी की थी। उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘‘मैं लाखों कहना चाहता था, लेकिन करोड़ कह दिया।’’

विधायक ने कहा कि उन्होंने चुनाव में 23 लाख रुपये खर्च किए थे।

आयोग ने विधानसभा चुनावों में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए व्यय सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की है।

सोलंकी ने रविवार को बीड जिले के वडवानी में एक जनसभा में चुनावी खर्च को लेकर टिप्पणी की थी। उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में सोलंकी कहते सुने जा सकते हैं, ‘‘उम्मीदवार बहुत सारा पैसा खर्च करके चुनाव जीतते हैं। लोगों ने कहा कि पिछले चुनाव में एक उम्मीदवार ने 45 करोड़ रुपये खर्च किए। मैंने सुना है कि किसी दूसरे (उम्मीदवार) ने 35 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि, मैंने अपने (खर्च) को सिर्फ 10-12 करोड़ रुपये तक सीमित रखा।’’

इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सोलंकी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने यह दावा हल्के-फुल्के अंदाज में किया था। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे चुनाव निधि के तौर पर 40 लाख रुपये दिए। मैंने 23 लाख रुपये खर्च किए और बाकी पैसे लौटा दिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें