जरुरी जानकारी | पट्टे पर विमान देने वाली कंपनियों की याचिका पर एनसीएलटी ने गो फर्स्ट के आईआरपी से जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को विमान वापस लेने की तीन पट्टेदारों की याचिका पर गो फर्स्ट के अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) से एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।

नयी दिल्ली, पांच जून राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को विमान वापस लेने की तीन पट्टेदारों की याचिका पर गो फर्स्ट के अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) से एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।

विमान पट्टे पर देने वाली इन तीन कंपनियों ने वाडिया समूह की फर्म से अपने विमानों और इंजनों को वापस लेने के लिए याचिका दायर की थी।

एनसीएलटी की समक्ष याचिका दायर करने वाली कंपनियों बीओसी एविएशन (आयरलैंड), जैक्सन स्क्वायर एविएशन आयरलैंड और इंजन लीज फाइनेंस बीवी हैं।

एनसीएलटी की दो सदस्यीय पीठ ने आईआरपी को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी।

जैक्सन स्क्वायर एविएशन आयरलैंड ने लगभग आठ विमान पट्टे पर दिए हैं, जबकि इंजन लीज फाइनेंस बीवी ने गो फर्स्ट को चार इंजन पट्टे पर दिए हैं।

अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने पिछले महीने उन्हें अपने विमानों को कब्जे में लेने पर लगी रोक के संबंध में दिवाला न्यायाधिकरण से संपर्क करने को कहा था, जिसके बाद पट्टेदार एनसीएलटी में चले गए थे।

इससे पहले आईआरपी ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष कहा था कि पट्टेदारों को विमान लौटाने से एयरलाइन ‘खत्म’ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरलाइन के ऊपर अपने 7,000 कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

इससे पहले एनसीएलएटी ने गो फर्स्ट की स्वैच्छिक रूप से ऋणशोधन प्रक्रिया में जाने की याचिका स्वीकार करने के एनसीएलटी के आदेश को बरकरार रखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\