जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने आरकैप के समाधान की समयसीमा बढ़ाने पर सुनवाई 25 जून तक टाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने रिलायंस कैपिटल की सफल बोलीदाता आईआईएचएल की समाधान प्रक्रिया पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने वाली याचिका पर सुनवाई 25 जून तक स्थगित कर दी है।

नयी दिल्ली, 20 जून राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने रिलायंस कैपिटल की सफल बोलीदाता आईआईएचएल की समाधान प्रक्रिया पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने वाली याचिका पर सुनवाई 25 जून तक स्थगित कर दी है।

हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) ने कर्ज में डूबी अनिल अंबानी समूह की वित्तीय सेवा कंपनी रिलायंस कैपिटल के कर्ज समाधान के लिए सफल बोली लगाई थी।

उसने समाधान प्रक्रिया पूरा करने की समयसीमा को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया हुआ है। उसे 27 मई, 2024 तक अनुमोदित समाधान योजना का क्रियान्वयन करना था।

आईआईएचएल की याचिका पर एनसीएलटी ने बृहस्पतिवार को सुनवाई की और मामले को 25 जून को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी।

एनसीएलटी इस मामले की सुनावई 13 जून को भी कर चुका है।

रिजर्व बैंक ने नवंबर, 2021 में अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल के निदेशक मंडल को भुगतान चूक एवं कामकाज में गड़बड़ी के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। इसके अलावा नागेश्वर राव वाई को कंपनी का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था और दिवाला कार्यवाही के तहत चार आवेदकों ने शुरुआती दौर में समाधान योजनाओं के साथ बोली लगाई थी।

हालांकि, ऋणदाताओं की समिति ने कम बोली मूल्यों वाली इन सभी योजनाओं को खारिज कर दिया और नीलामी का दूसरा दौर आयोजित किया था। उसमें आईआईएचएल के अलावा टॉरेंट इन्वेस्टमेंट्स ने भी भाग लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\