जरुरी जानकारी | सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के लिए रिलायंस, एसीआरई की संयुक्त बोली को एनसीएलटी ने दी मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज तले दबी कपड़ा विनिर्माता सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और एसेट्स केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज (एसीआरई) की संयुक्त बोली को मंजूरी दे दी है।
नयी दिल्ली, 11 फरवरी राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज तले दबी कपड़ा विनिर्माता सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और एसेट्स केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज (एसीआरई) की संयुक्त बोली को मंजूरी दे दी है।
सिंटेक्स इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ ने शुक्रवार को एक मौखिक आदेश में आरआईएल और एसीआरई की तरफ से पेश कर्ज समाधान योजना को मंजूरी दे दी।
सिंटेक्स इंडस्ट्रीज ने बताया कि स्वीकृत हुई रिलायंस-एसीआरई योजना में शेयर पूंजी में कटौती और शून्य मूल्य वाले इक्विटी शेयरों को गैर-सूचीबद्ध करना शामिल है। कंपनी लिखित आदेश उपलब्ध कराए जाने पर कुछ नई जानकारी दे सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरआईएल-एसीआरई ने संयुक्त रूप से लगभग 3,650 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा था।
सिंटेक्स इंजस्ट्रीज के कर्जदाताओं ने आरआईएल-एसीआरई की संयुक्त बोली के पक्ष में मतदान किया था। उसके बाद पिछले साल मार्च में कंपनी के लिए नियुक्त समाधान पेशेवर अंतिम मंजूरी के लिए एनसीएलटी गए थे।
बोली लगाने वालों में वेलस्पन समूह की फर्म ईजीगो टेक्सटाइल्स, जीएचसीएल और हिमत्सिंग्का वेंचर्स भी शामिल थे।
सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया पिछले साल अप्रैल में शुरू की गई थी। कंपनी पर लगभग 7,500 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)