देश की खबरें | पुणे में युवती के आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में 23 साल की एक युवती द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र पुलिस को उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुणे, 13 फरवरी महाराष्ट्र के पुणे में 23 साल की एक युवती द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र पुलिस को उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मृतका बीड जिले की रहने वाली थी और हडपसर में आठ फरवरी को एक इमारत से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
विपक्षी दल भाजपा का कहना है कि उक्त युवती ने आत्महत्या की और राज्य के वन मंत्री संजय राठौड़ का इससे संबंध है।
पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने कहा, “हमें राष्ट्रीय महिला आयोग से पत्र मिला है और हम उसका जवाब देंगे।”
आयोग ने ट्वीट किया, “अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा।”
इस बीच वनवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यदि जांच के दौरान जरूरत पड़ेगी तो मृतका के दोस्तों से फिर पूछताछ की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)