जरुरी जानकारी | एनएआरसीएल के सितंबर तक अपना परिचालन शुरू करने की उम्मीद : पीएनबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक ए के गोयल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) या बैड बैंक के सितंबर तक अपना परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक ए के गोयल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) या बैड बैंक के सितंबर तक अपना परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि पीएनबी ने एनएआरसीएल को हस्तांतरण के लिए 2,486 करोड़ रुपये के आठ फंसे कर्ज वाले खातों की पहचान की है। इन्हें चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत तक स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि इन खातों के समाधान को लेकर बैंक को कितनी उम्मीद है, भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के अध्यक्ष गोयल ने कहा कि यह एक ऐसी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा जिसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि आईबीए को एनएआरसीएल या बैड बैंक की स्थापना का काम सौंपा गया था।

गोयल ने कहा कि पहले चरण में 50,000 करोड़ रुपये के फंसे हुए ऋण को एनएआरसीएल को हस्तांतरित किया जाएगा और बाद में अधिक फंसे हुए कर्ज वाले खातों को स्थानांतरित किया जाएगा।

सरकार ने पिछले साल सितंबर में एनएआरसीएल द्वारा जारी सुरक्षा रसीदों के लिए 30,600 करोड़ रुपये की गारंटी की घोषणा की थी। यह गारंटी पांच साल के लिए वैध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\