जरुरी जानकारी | नंदन नीलेकणि, निखिल कामथ फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ सूची में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, डीएलएफ के मानद चेयरमैन के. पी. सिंह और ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ को फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज़ ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ सूची के 17वें संस्करण में शामिल किया गया है। यह सूची बृहस्पतिवार को जारी की गई।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, डीएलएफ के मानद चेयरमैन के. पी. सिंह और ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ को फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज़ ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ सूची के 17वें संस्करण में शामिल किया गया है। यह सूची बृहस्पतिवार को जारी की गई।

फोर्ब्स की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सूची में किसी को कोई ‘रैंक’ नहीं दी गई है। इसमें ‘‘ उद्योग जगत के उन दिग्गजों को शामिल किया गया है जो काफी दान कर रहे हैं और कुछ चुनिंदा मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से गौर कर रहे हैं।’’

वार्षिक सूची में 15 परोपकारियों को शामिल किया गया है। फोर्ब्स के अनुसार, प्रौद्योगिकी दिग्गज इंफोसिस के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने जून में आईआईटी बॉम्बे को 3.2 अरब रुपये (3.8 करोड़ अमरीकी डालर) का दान दिया था।

वहीं सिंह (92) ने अगस्त में परोपकारी कार्यों के लिए रियल एस्टेट कंपनी में अपनी शेष प्रत्यक्ष हिस्सेदारी बेच दी थी और इससे 7.3 अरब रुपये जुटाए थे।

सिंह 2020 में डीएलएफ के चेयरमैन के पद से हट गए थे।

ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ (37) की यूट्यूब पॉडकास्ट सीरीज ‘डब्ल्यूटीएफ इज’ एक करोड़ रुपये (120,000 अमेरिकी डॉलर) तक दर्शकों द्वारा चुनी गई ‘चैरिटी’ को दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त