जरुरी जानकारी | नागालैंड तेल उत्खनन के लिए एमओयू से पहले जनजातीय निकायों से सलाह लेगा: उप मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई पैटन ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि वह तेल उत्खनन के लिए असम के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने से पहले हितधारकों और जनजतीय निकायों के साथ परामर्श करेगी।

कोहिमा, पांच मई नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई पैटन ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि वह तेल उत्खनन के लिए असम के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने से पहले हितधारकों और जनजतीय निकायों के साथ परामर्श करेगी।

पैटन ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। इससे पहले प्रस्तावित एमओयू पर विभिन्न जनजातीय संगठनों और नगा भूमिगत समूहों ने आपत्ति जताई थी।

उन्होंने कहा, ''असम सरकार के साथ एमओयू करने से पहले सरकार सभी हितधारकों के साथ एक परामर्श बैठक करेगी।''

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल किसी विशेष जनजाति बल्कि तेल क्षेत्र के मोन, लोंगलेंग, मोकोकचुंग, वोखा, नुइलैंड, दीमापुर और पेरेन सहित सभी आदिवासी निकायों और हितधारकों के साथ परामर्श किया जाएगा।

इस एमओयू पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हुए हैं, हालांकि नागालैंड और असम के मुख्यमंत्रियों ने इस पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई है।

पैटन ने जोर देकर कहा कि जब तक हितधारकों के साथ इस पर गहन चर्चा नहीं की जाती, तब तक समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स