देश की खबरें | नड्डा ने 'यमुना में जहर' को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा, आप प्रमुख को 'राष्ट्र विरोधी' करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ पर निशाना साधा और लोगों से आगामी चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘आप-दा’’ मुक्त बनाने का आह्वान किया।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ पर निशाना साधा और लोगों से आगामी चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘आप-दा’’ मुक्त बनाने का आह्वान किया।

नड्डा ने यहां कृष्णा नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की इस टिप्पणी के लिए भी आलोचना की कि हरियाणा सरकार ‘‘यमुना में जहर घोल रही है।’’

नड्डा ने इस तरह का आरोप लगाने के लिए केजरीवाल को ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘वह दिल्ली और हरियाणा के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। वह लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह राजनीति में बने रहने के लायक नहीं हैं।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘आप’ के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यमुना सफाई परियोजनाओं में घोटाला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देख सकता हूं कि आपने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह दिल्ली की तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव है।’’

नड्डा ने रैली में कहा, ‘‘यह चुनाव दिल्ली को उस आम आदमी पार्टी से मुक्त करने के लिए है, जिसे ‘आप-दा’ के रूप में जाना जाता है... यह चुनाव आपको उन सभी समस्याओं से मुक्त करने के लिए है, जिनका सामना आपने उनके कार्यकाल में किया है।’’

दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई