जरुरी जानकारी | नाबार्ड ने हिमाचल प्रदेश में 10 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 109 करोड़ रुपये मंजूर किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में 10 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 109.3 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शिमला, सात मार्च राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में 10 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 109.3 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह मंजूरी आरआईडीएफ (ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष) 30वें चरण के तहत दी गयी है। यह ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष की 30वीं किस्त है जो कृषि, स्वास्थ्य सेवा और कनेक्टिविटी जैसे ग्रामीण बुनियादी ढांचे के लिए धन मुहैया कराती है।
नाबार्ड की परियोजना आंतरिक अनुमोदन समिति ने अपनी 141वीं बैठक के दौरान यह राशि मंजूर की।
यहां जारी एक बयान में सिंह ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के लोगों को लाभान्वित करने के लिए बेहतर परिवहन सुविधाएं और कनेक्टिविटी सुनिश्चित करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार, प्रगतिशील शासन देने और राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य सरकार केंद्रीय स्तर पर राज्य की विकासात्मक जरूरतों का सक्रिय रूप से प्रतिनिधित्व करके बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में जुनाला-करलोटी-छत-बर्थिन सड़क, टिक्कर मनोह वाया जख्योल-रामेहरा-सुलखन-धीरविन सड़क और रोहड़ू-चिरगांव-डोडराक्वार सड़क सहित प्रमुख सड़कों का उन्नयन शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)