विदेश की खबरें | मेरा अफ्रीका दौरा रूस-चीन के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं : अमेरिकी राजदूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राजदूत ने कहा कि खाद्य संकट से पूरे अफ्रीका महाद्वीप पर काफी गहरा असर पड़ा है। ग्रीनफील्ड ने कहा कि उनकी इस यात्रा की योजना बहुत पहले तैयार कर ली गई थी और यह अमेरिका के दोनों प्रतिद्वंद्वियों में से किसी एक के साथ भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि खाद्य संकट से पूरे अफ्रीका महाद्वीप पर काफी गहरा असर पड़ा है। ग्रीनफील्ड ने कहा कि उनकी इस यात्रा की योजना बहुत पहले तैयार कर ली गई थी और यह अमेरिका के दोनों प्रतिद्वंद्वियों में से किसी एक के साथ भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा का हिस्सा नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा उच्च स्तरीय अमेरिकी सहभागिता की उस शृंखला का हिस्सा है जिसका मकसद अफ्रीकी नेताओं और लोगों के साथ अमेरिकी साझेदारी और संबंधों को मजबूत करना और बढ़ाना है।

चार से सात अगस्त तक चलने वाले ग्रीनफील्ड के इस दौरे के तुरंत बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन सात से 11 अगस्त तक कांगो और रवांडा का दौरा करेंगे।

गौरतलब है कि इसके पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पिछले हफ्ते मिस्र, इथोपिया, युगांडा और कांगो गणराज्य का दौरा किया था, जहां उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर बढ़ती खाद्य कीमतों को लेकर आरोप लगाया था।

इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी वर्ष 2022 की शुरुआत में चार दिवसीय यात्रा पर इरीट्रिया, केन्या और कोमोरोस गये थे।

ग्रीनफील्ड ने कहा, ‘‘हम नहीं पीछा कर रहे, वे पीछा कर रहे हैं। इस महाद्वीप के साथ हम दशकों से जुड़े हुए हैं और मेरा खुद का करियर इसका एक बड़ा प्रमाण है। ''

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें