विदेश की खबरें | आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश लेकर बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल कांगो पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, विशेषकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले को लेकर विश्व जगत का ध्यान आकर्षित करने के कूटनीतिक प्रयासों के तहत बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किन्शासा पहुंचा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

किन्शासा (कांगो), 24 मई भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, विशेषकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले को लेकर विश्व जगत का ध्यान आकर्षित करने के कूटनीतिक प्रयासों के तहत बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किन्शासा पहुंचा।

भारत द्वारा भेजे गए बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे है जिसका स्वागत कांगो में भारतीय राजदूत वी. वेंकटरमन ने किया।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का कांगो में हार्दिक स्वागत है। प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश दुनिया तक पहुंचा रहा है।’’

यह प्रतिनिधिमंडल उन सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक है जिन्हें भारत ने पाकिस्तान की साजिशों और आतंकवाद के प्रति उसकी प्रतिक्रिया से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए 33 देशों में भेजा है।

शिंदे के अलावा, प्रतिनिधिमंडल में बांसुरी स्वराज (भाजपा), ईटी मोहम्मद बशीर (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग), अतुल गर्ग (भाजपा), सस्मित पात्रा (बीजद), मनन कुमार मिश्रा (भाजपा), सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया (भाजपा) और पूर्व राजनयिक सुजान चिनॉय शामिल हैं।

शिंदे नीत प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स