देश की खबरें | मप्र: विशेष अदालत ने 2019 के मानहानि मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बरी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्वालियर की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को उनकी कथित टिप्पणी के लिए 2019 में दायर मानहानि मामले में मंगलवार को बरी कर दिया।

ग्वालियर, 12 मार्च ग्वालियर की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को उनकी कथित टिप्पणी के लिए 2019 में दायर मानहानि मामले में मंगलवार को बरी कर दिया।

उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे।

सांसद-विधायक अदालत के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सिंह को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 (मानहानि) के तहत उनके खिलाफ लगाए गए आरोप से बरी कर दिया।

न्यायाधीश ने कहा कि शिकायतकर्ता ‘‘ यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपी (सिंह) ने भाजपा/आरएसएस कार्यकर्ताओं पर अपने बयानों के माध्यम से उन्हें बदनाम किया है। इसलिए, सिंह को आरोप से बरी किया जाता है।’’

सिंह के खिलाफ यह मामला एक अधिवक्ता अवधेश भदोरिया ने दायर किया था।

कांग्रेस नेता के अधिवक्ता संजय शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अदालत ने पाया कि मामले में सिंह के खिलाफ तथ्य झूठे थे और उन्हें बरी कर दिया गया।’’

शुक्ला ने कहा कि शिकायतकर्ता यह साबित करने में विफल रहा कि वह (भदौरिया) आरएसएस या भाजपा का सदस्य है।

भिंड में 31 अगस्त 2019 में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा/आरएसएस कार्यकर्ता पाकिस्तान के लिए जासूसी में शामिल हैं।

भदौरिया ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह सांसद-विधायक अदालत के फैसले का अध्ययन करने के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में इसके खिलाफ अपील दायर करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि अदालत ने माना कि सिंह ने ऐसा बयान दिया था, हालांकि यह मानहानि का मामला नहीं है।

दिग्विजय सिंह ने फैसले का स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा, ‘‘ अदालत का फैसला मुझे स्वीकार्य है। अदालत ने मुझे बरी कर दिया है। मेरे खिलाफ कुल छह (मानहानि) मामले दायर किए गए थे। अब पांच लंबित हैं। दो आरएसएस, दो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और एक बाबा रामदेव (योग गुरु) द्वारा दर्ज कराए मामले हैं।’’

सिंह ने अपने खिलाफ मानहानि के मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ अगर मैं सच कहता हूं तो दुख होता है, लेकिन अंततः सच की जीत होती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट