देश की खबरें | मप्र: कांग्रेस ने रनौत के विवादित बयान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने देश की आजादी को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने हेतु पुलिस को शुक्रवार को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल/इंदौर, 12 नवंबर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने देश की आजादी को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने हेतु पुलिस को शुक्रवार को आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

अभिनेत्री ने 10 नवंबर को एक निजी टीवी चैनल पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि भारत को ‘‘1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी’’ और ‘‘जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली'’ जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों के एक शिष्ठमण्डल ने शुक्रवार को भोपाल के थाना हबीबगंज पहुंच कर रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने हेतु एक आवेदन सौंपा।

आवेदन में कहा गया है, ‘‘रनौत भारत की एक नागरिक हैं। लिहाज़ा देश, कानून एवं उसकी संप्रभुता का सम्मान करना उनका कर्तव्य है। वे पहले भी देश में नफरत एवं घृणा फैलाने वाले कई बयान दे चुकी हैं।’’

इसमें कहा गया है कि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित की चा चुकी अभिनेत्री का यह बयान ‘‘2014 की पूर्व स्थापित सरकारों, स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले सेनानियों, स्वतंत्रता संग्राम के विरुद्ध देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों के विरुद्ध देश की जनता को भड़काने, नफरत एवं घृणा फैलाने का अक्षम्य अपराध है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘अतः रनौत द्वारा दिया गया अमर्यादित एवं अशोभनीय बयान भादंवि (भारतीय दंड विधान) की धारा-124 ए, 504 एवं 505 के तहत दंडनीय अपराध है, जिस पर संज्ञान लेना पुलिस का अधिकार है। इसलिये उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए।’’

इसी बीच, मिश्रा ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि यदि पुलिस रनौत के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी, तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\