देश की खबरें | नोएडा में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूटपाट की, तीन लोगों से हथियार बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से 65 हजार रुपए नगद तथा अन्य सामान लूट लिया है।

नोएडा (उप्र), 13 दिसंबर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से 65 हजार रुपए नगद तथा अन्य सामान लूट लिया है।

जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने कृष्ण कांत नामक व्यक्ति से 65 हजार रुपए नगद और मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच, जारचा के थानाध्यक्ष पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के सैथली गांव में रहने वाले नितिन तथा सुशील के पास से एक देसी तमंचा और एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों सोमवार सुबह खेत में जा रहे थे तभी शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो इनके पास एक देसी तमंचा तथा एक चाकू मिला।

उन्होंने बताया कि दोनों कॉलेज में पढ़ रहे हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि ये लोग अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

वहीं, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया और उसके पास से देसी तमंचा बरामद किया है।

सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-94 स्थित कब्रिस्तान के पास से नदीम को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह गोकशी करने की फिराक में घूम रहा था। इस बदमाश ने लूटपाट और चोरी की कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\