देश की खबरें | महिला की मौत के मामले में मां गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में 22 अगस्त को हुए दहेज हत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मामले की जांच कर रही पुलिस ने मरने वाली महिला के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग के आधार पर आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा, 30 अगस्त उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में 22 अगस्त को हुए दहेज हत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मामले की जांच कर रही पुलिस ने मरने वाली महिला के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग के आधार पर आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि सलारपुर गांव में रहने वाली खुशबू की 22 अगस्त को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृत महिला के मायके वालों ने उसके पति अवधेश सहित कई लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने खुशबू के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर यह पाया कि मरने से पूर्व खुशबू की अपनी मां से अंतिम बार बात हुई थी।

उन्होंने बताया कि खुशबू के फोन में रिकॉर्डिंग मिली है, जिसके आधार पर यह पता चला है कि उसकी मां ने बातचीत के दौरान उसे आत्महत्या के लिए विवश किया।

उन्होंने बताया कि फोन की रिकॉर्डिंग में स्पष्ट हो गया कि महिला ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया था। उन्होंने बताया कि रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस ने उसकी मां गुड्डी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now