देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के सांबा और पुंछ में मोर्टार के गोले और बारूदी सुरंग को नष्ट किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के सांबा और पुंछ जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर मोर्टार का जंग लगा गोला और बारूदी सुरंग मिली, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सांबा/मेंढर (जम्मू-कश्मीर), पांच अगस्त जम्मू-कश्मीर के सांबा और पुंछ जिले में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर मोर्टार का जंग लगा गोला और बारूदी सुरंग मिली, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह सांबा-उधमपुर सड़क के किनारे नाद गांव में कुछ ग्रामीणों ने शक्तिशाली मोर्टार का एक गोला देखा।
उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और इस गोले को बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट करके नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि संभवत: यह गोला बसंतर नदी के जरिये बहकर गांव में पहुंचा था और ट्रैक्टर से निर्माण सामग्री उतारने के दौरान इसका पता चला।
एक अन्य घटना में सेना के जवानों ने पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सब्रा गली में बारूदी सुरंग का पता लगाया।
अधिकारियों ने बताया कि सेना के विशेषज्ञों ने बिना किसी नुकसान के बारूदी सुरंग को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)