जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष 2019-20 के लिये 5 जनवरी तक 5.08 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020- 21) के लिये पांच जनवरी तक 5.08 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गये।

नयी दिल्ली, छह जनवरी आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020- 21) के लिये पांच जनवरी तक 5.08 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गये।

सरकार ने व्यक्तिगत आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 10 जनवरी और कंपनियों के लिये 15 फरवरी कर दी है।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आकलन वर्ष 2020-21 के लिये 5.08 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न 5 जनवरी, 2021 तक भरे जा चुके हैं।’’

वित्त वर्ष 2018-19 (आकलन वर्ष 2019- 20)के लिये व्यक्तिगत तौर पर आईटीआर भरने की समयसीमा 31 अगस्त थी और उसके लिये 5.63 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न जमा किये गये।

आंकड़ो के अनुसार पांच जनवरी तक 2.7 करोड़ से अधिक आईटीआर-1 भरे गये जो पांच सितंबर, 2019 तक भरे गये 3.1 करोड़ के मुकाबले कम है। वहीं आईटीआर-4 के संदर्भ में पांच जनवरी तक 1.16 करोड़ रिटर्न भरे गये जो पांच सितंबर, 2019 तक 1.28 करोड़ थे।

आईटीआर-1 सहज वे लोग भरते हैं जिनकी आय 50 लाख रुपये से अधिक नहीं हैं जबकि आईटीआर-4 सुगम लोगों, हिंदु अविभाजित परिवार (एचयूएफ) और कंपनियों (सीमित जवाबदेही भागीदारी वाली कंपनियों के अलावा) द्वारा भरी जाती हैं, जिनकी आय 50 लाख रुपये तक है और व्यापार तथा पेशे से आय प्राप्त होती है।

पांच जनवरी तक आईटीआर-दो 38 लाख से अधिक लोगों ने भरा है। ये आईटीआर वे लोग भरते हैं जिनकी रिहायशी संपत्ति से आय है। वहीं आईटीआर-5 (एलएलपी और एसोसिएशन ऑफ पर्सन) 8.48 लाख तथा आईटीआर-6 (कंपनियों) 4.11 लाख भरे गये।

जबकि आईटीआर-7 (वे लोग जिनकी आय ट्रस्ट के अंतर्गत रखी गयी संपत्ति से होती है) के तहत 1.23 लाख रिटर्न भरे गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\