देश की खबरें | 15-18 आयु वर्ग में 41 लाख से अधिक किशोरों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कि सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान के पहले दिन रात आठ बजे तक 41 लाख से अधिक किशोरों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कि सोमवार को 15 से 18 आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान के पहले दिन रात आठ बजे तक 41 लाख से अधिक किशोरों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली।

इसके साथ ही देश में अब तक 146.61 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें दी जा चुकी है। सोमवार को रात सवा दस बजे तक 98 लाख से अधिक खुराकें दी गयी।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया था, ‘‘बहुत बढ़िया युवा भारत। बच्चों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन 15-18 आयु वर्ग के 40 लाख से अधिक बच्चों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिली। यह भारत के टीकाकरण अभियान के शीर्ष में एक और उपलब्धि है।’’

इस श्रेणी के लिए एक जनवरी को टीकाकरण शुरू होने के बाद रात सवा दस बजे तक कोविन पोर्टल पर 53 लाख से अधिक किशोरों ने पंजीकरण कराया।

इससे पहले मांडविया सोमवार दोपहर को आरएमएल अस्पताल में बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण स्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आरएमएल अस्पताल गया और 15-18 आयु वर्ग में बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान का जायजा लिया तथा बच्चों से बातचीत की और उनसे अपने दोस्तों को टीके की खुराक लेने के लिए प्रेरित करने को कहा।’’

को-विन प्रमुख और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आर एस शर्मा ने कहा, ‘‘हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बच्चे टीके की खुराक लेने के लिए आगे आ रहे हैं और आज आयी संख्या बहुत उल्लेखनीय है।’’

उन्होंने बताया कि 15-18 आयु वर्ग के बच्चे अपना अकाउंट बना सकते हैं या कोविन पर अपने माता-पिता के अकाउंट से पंजीकरण करा सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हाल में जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, 15-18 आयु वर्ग में बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके का विकल्प केवल कोवैक्सीन है। इस श्रेणी के लाभार्थियों के लिए पंजीकरण शनिवार को शुरू हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\