विदेश की खबरें | सूडान में भीषण संघर्ष से 31 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए : संयुक्त राष्ट्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सूडान मध्य अप्रैल से अराजकता में डूब गया है जब सेना और उसके प्रतिद्वंद्वी, अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच राजधानी खार्तूम और देश में अन्य जगहों पर खुले तौर पर लड़ाई शुरू हो गई।
सूडान मध्य अप्रैल से अराजकता में डूब गया है जब सेना और उसके प्रतिद्वंद्वी, अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच राजधानी खार्तूम और देश में अन्य जगहों पर खुले तौर पर लड़ाई शुरू हो गई।
इस संघर्ष ने देश में लोकतंत्र को फिर से बहाल करने की सूडानी उम्मीदों को पटरी से उतार दिया। लोकतंत्र समर्थक विद्रोह के बाद सेना को 2019 में लंबे समय तक तानाशाह रहे उमर अल-बशीर को हटाने के लिए मजबूर किया था। सेना और आरएसएफ के नेतृत्व में तख्तापलट ने अक्टूबर 2021 में लोकतांत्रिक परिवर्तन को बाधित कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के अनुसार, 24 लाख से अधिक लोग अपने घरों से भागकर देश के अंदर सुरक्षित क्षेत्रों में चले गए हैं। एजेंसी ने कहा कि लगभग 738,000 अन्य लोगों ने पड़ोसी देशों में शरण ली।
आईओएम ने कहा कि मिस्र में करीब 2.55 लाख लोगों ने शरण ले रखी है तो चाड में 2.38 लाख से ज्यादा लोगों ने और दक्षिण सूडान में करीब 160800 लोग पहुंचे हैं। उसने कहा कि 62,000 से अधिक लोग इथियोपिया भाग गए, 16,700 से अधिक लोग मध्य अफ्रीकी गणराज्य और लगभग 3,000 लोग लीबिया चले गए।
देश में संघर्ष में 3000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि 6000 से ज्यादा अन्य लोग घायल हो चुके हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)