देश की खबरें | राजस्थान में 100 से ज्यादा उम्र के 14 हजार से अधिक मतदाता,

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के 33 जिलों में 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के 14 हजार 976 मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 1688 वृद्ध मतदाता झुंझुनू जिले में जबकि सबसे कम 73 बारां जिले में हैं।

जयपुर, 27 सितंबर राजस्थान के 33 जिलों में 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के 14 हजार 976 मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 1688 वृद्ध मतदाता झुंझुनू जिले में जबकि सबसे कम 73 बारां जिले में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदेश में करवाए वरिष्ठ मतदाताओं के भौतिक सत्यापन में ये आंकड़े सामने आए हैं। एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इन वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनू के बाद जयपुर में 1126, उदयपुर में 968, भीलवाड़ा में 844, सीकर में 828 और पाली में 820 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 100 वर्ष या इससे अधिक है।

उन्होंने बताया कि सबसे कम बारां में 73 मतदाता हैं जिनकी उम्र 100 साल या उससे अधिक है । इसके बाद चूरू में 96, टोंक में 103, धौलपुर में 121,जैसलमेर में 153 मतदाता 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं।

गुप्ता ने बताया कि इन मतदाताओं का अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान किया जाएगा, जो वृद्धजन चलने फिरने में सक्षम हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से पंचायत भवन या स्कूल भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा और जो वृद्धजन आने- जाने में सक्षम नहीं हैं, अधिकारी उनके पास पहुंचेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे, इस कार्यक्रम में चुनावी पाठशाला के सदस्य मौजूद रहेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देश की निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इन वृद्धजनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वृद्धजनों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\