देश की खबरें | गुजरात दौरे के दौरान वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को गुजरात के अपने दौरे के दौरान 18 रेल परियोजनाओं का अनावरण करेंगे और वडोदरा शहर में एक रैली को संबोधित भी करेंगे। मोदी इसके साथ ही आदिवासी जिलों में गर्भवती महिलाओं के लिए राज्य के पोषण कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने सोमवार को दी।

अहमदाबाद, 13 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को गुजरात के अपने दौरे के दौरान 18 रेल परियोजनाओं का अनावरण करेंगे और वडोदरा शहर में एक रैली को संबोधित भी करेंगे। मोदी इसके साथ ही आदिवासी जिलों में गर्भवती महिलाओं के लिए राज्य के पोषण कार्यक्रम का भी शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने सोमवार को दी।

यह मोदी का आठ दिन बाद गृह राज्य का दूसरा दौरा होगा, जहां इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने पिछली बार 10 जून को राज्य का दौरा किया था।

वाघानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को पंचमहाल जिले के पावागढ़ में 'महाकाली माताजी' मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर 'विरासत वन' जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इसके बाद वडोदरा शहर में एक जनसभा 'गुजरात गौरव अभियान' को संबोधित करेंगे।

वाघानी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी भारतीय रेलवे की 16,369 करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।’’

10 जून को, प्रधानमंत्री ने नवसारी में एक रैली को संबोधित किया था और अहमदाबाद में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और अधिकरण केंद्र (आईएन-एपीएसीई) के मुख्यालय का उद्घाटन किया था।

वाघानी ने कहा कि अपनी आगामी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री पालनपुर-मदार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे, अहमदाबाद-बोटाद यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और सूरत, उधना, सोमनाथ और साबरमती रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और आमान परिवर्तन के लिए आधारशिला रखेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 8,907 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी प्रदान करेंगे और 2017-18 में प्रायोगिक आधार पर शुरू की गई गुजरात सरकार की "पोषण सुधा योजना" का और अधिक क्षेत्रों में विस्तार करेंगे।

योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण लाभ प्रदान करना है। योजना प्रायोगिक आधार पर 2017-18 में शुरू की गई थी।

आंगनबाड़ियों में पंजीकृत गर्भवती और बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस योजना के तहत एकमुश्त भोजन के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम की गोलियां और स्वास्थ्य पोषण शिक्षा प्रदान की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\