विदेश की खबरें | मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा को ओसीआई कार्ड प्रदाए किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को अपने मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम को ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) प्रदान किये।
पोर्ट लुईस, 11 मार्च धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को अपने मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम को ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) प्रदान किये।
प्रधानमंत्री मोदी ने ओसीआई कार्ड देने की घोषणा एक सामुदायिक कार्यक्रम में की जिसमें मॉरीशस मंत्रिमंडल के सदस्यों, सरकारी अधिकारियों और नेशनल असेंबली के सदस्यों सहित 3,500 से अधिक लोग शामिल हुए।
इससे पहले दिन में मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल और प्रथम महिला वृंदा गोखूल को ओसीआई कार्ड सौंपे। यह कार्ड उनकी राजकीय यात्रा के पहले दिन सौंपे गए, जो मॉरीशस के साथ अपने प्रवासियों और द्विपक्षीय संबंधों के प्रति भारत की कटिबद्धता को रेखांकित करते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मार्च 2024 में हुई मॉरीशस की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत ने सातवीं पीढ़ी तक के भारतीय वंशी मॉरीशस नागरिकों को ओसीआई कार्ड के लिए पात्रता प्रदान की। यह पहल भारतीय प्रवासियों के साथ घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
मॉरीशस में 22,188 भारतीय नागरिक और 13,198 ओसीआई कार्ड धारक रहते हैं, जो देश में भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण उपस्थिति को दर्शाता है।
ओसीआई कार्ड धारकों को भारत में अनिश्चित काल तक रहने, काम करने और अध्ययन करने का अधिकार मिलता है, साथ ही वीजा-मुक्त यात्रा और अन्य विशेषाधिकार भी मिलते हैं।
मॉरीशस ने लंबे समय से भारतीय पर्यटकों के प्रति स्वागतपूर्ण रुख अपनाया है। उसने 2004 में एक महीने तक रुकने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा-मुक्त व्यवस्था शुरू की थी। इसके बदले में, मॉरीशस के नागरिक भारत की यात्रा के लिए निःशुल्क वीजा के लिए अधिकृत हैं, जिससे लोगों के बीच आदान-प्रदान और भी आसान हो जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)