जरुरी जानकारी | लद्दाख में 10 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के मुद्दों को हल करेगी एमएनआरई की टीम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) लद्दाख में 10 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए एक सप्ताह में अपनी टीम वहां भेजेगा।
नयी दिल्ली, 16 नवंबर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) लद्दाख में 10 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए एक सप्ताह में अपनी टीम वहां भेजेगा।
मुख्य रूप से मंत्रालय की टीम लद्दाख प्रशासन को भूमि से संबंधित मुद्दों को हल करने में मदद करेगी।
केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बिजली मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को हुई बैठक में 10 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की।’’
बैठक में लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर और बिजली राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी शामिल हुए।
इसके अलावा बैठक में बिजली सचिव, एमएनआरई सचिव और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), पावरग्रिड, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन (एसईसीआई) तथा सीमा सड़क संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)