देश की खबरें | मिजोरम विधानसभा चुनाव: तीन महिला उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा सोमवार को जारी नतीजों के अनुसार राज्य में केवल तीन महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

आइजोल, चार दिसंबर मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा सोमवार को जारी नतीजों के अनुसार राज्य में केवल तीन महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

विधानसभा की 40 सीट के लिए चुनावी मैदान में उतरे 174 उम्मीदवारों में से केवल 16 महिलाएं थीं। इनमें से दो महिलाओं ने दो-दो सीट पर चुनाव लड़ा जिससे महिलाओं की दावेदारी 18 सीट पर हो गई।

ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) की बेरिल वन्नेइहसांगी तथा लालरिनपुई और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की प्रोवा चकमा ने चुनाव में जीत हासिल की।

आइजोल दक्षिण-3 सीट पर वन्नेइहसांगी ने 1,414 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 9,370 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमएनएफ के एफ लालनुनमाविया को 7,956 वोट मिले।

लालरिनपुई ने लुंगलेई पूर्व में कांग्रेस उम्मीदवार जोसेफ लालहिमपुइया को 1,646 मतों के अंतर से हराया। एमएनएफ उम्मीदवार को जहां 5,641 वोट प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 3,995 वोट मिले।

चकमा को 7,167 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने पश्चिम तुइपुई सीट पर 711 मतों के अंतर से जीत हासिल की जबकि कांग्रेस के निहार कांति चकमा ने 6,456 वोट हासिल किए।

मिजोरम विधानसभा के निवर्तमान सदस्यों में से एक भी महिला नहीं है। मुख्य विपक्षी दल रहे जेडपीएम ने 27 सीट जीतकर एमएनएफ को सत्ता से बाहर कर दिया। एमएनएफ ने 10 सीट पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट जीतीं जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\