देश की खबरें | उत्तर पूर्वी दिल्ली से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला परिवार से दोबारा मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित अपने घर से लापता हुई मानसिक रूप से अस्वस्थ 29 वर्षीय एक महिला शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को मध्य दिल्ली में मिली और उसे परिवार से मिला दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित अपने घर से लापता हुई मानसिक रूप से अस्वस्थ 29 वर्षीय एक महिला शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को मध्य दिल्ली में मिली और उसे परिवार से मिला दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला मध्य दिल्ली के झंडेवालान के नजदीक सड़क पर टहलती मिली।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सैन ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को करीब दो बजे एक अज्ञात महिला झंडेवालान मंदिर के पास रानी झांसी रोड पर मिली। उन्होंने बताया कि उसे अकेला देख कुछ राहगीरों ने इस बारे मे जानकारी झंडेवालान मंदिर के पास तैनात पीसीआर वैन को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला को पहाड़गंज पुलिस थाने ले आई।

इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में दो लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने महिला को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

राहगीर राजीव शर्मा ने वीडियो में दावा किया, ‘‘उन्होंने देर रात महिला को सड़क पर देखा था और एक ट्रक चालक उसे ट्रक के भीतर खींच रहा था। मैंने और मेरे दोस्त ने शोर मचाया और चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।’’

झंडेवालान मंदिर के सेवादार जग परवेश ने दावा किया, ‘‘मैं शर्मा के साथ जा रहा था, तभी देर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर महिला को देखा। बाद में हमने देखा कि ट्रक चालक महिला से दुर्व्यवहार कर रहा है और उसके बाल पकड़ कर खींचने की कोशिश कर रहा है। जब हम उसे पकड़ने गए तो वह फरार हो गया।’

उन्होंने बताया, ‘‘इस बीच, मैंने शर्मा को कहा कि वह झंडेवालान मंदिर जाकर वहां खड़ी पीसीआर को घटना की जानकारी दे। बाद में पीसीआर वैन आई और महिला को पहाड़गंज थाना ले गई।’’

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है, उसने बाद में अपनी पहचान बताई और कहा कि वह उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में परिवार के साथ रहती है।

उन्होंने बताया कि महिला के पास कीपैड वाला फोन था, जिससे खुलासा हुआ कि उसने उस्मानपुर पुलिस थाने में परिवार के सदस्यों के साथ झगड़े की शिकायत के लिए पीसीआर को कॉल किया था।

पुलिस ने बताया कि महिला का आईएचबीएएस अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें