देश की खबरें | मिश्र ने अवनि लखेरा और अन्य सभी पदक विजेताओं को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में निशानेबाजी में स्वर्णिम जीत पर अवनि लखेरा को बधाई दी है।

जयपुर, 30 अगस्त राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों में निशानेबाजी में स्वर्णिम जीत पर अवनि लखेरा को बधाई दी है।

मिश्र ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक विजेता देवेन्द्र झाझड़िया एवं कांस्य पदक विजेता सुंदर सिंह गुर्जर को भी बधाई दी है।

उन्होंने डिस्कस थ्रोअर योगेश कथूनिया, महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार को रजत पदक जीतने पर एवं डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार को कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा है कि इन खिलाड़ियों ने अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी पदक विजेताओं को देते हुए कहा कि उन्होंने पदक जीतकर तिरंगे को गौरवान्वित किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिये पैरालंपिक खेल में स्वर्ण पदक विजेता अवनि लखेरा को बधाई दी और कहा, ‘‘आपकी उपलब्धि राजस्थान के लिये बडे गर्व की बात है। मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं।’’ राजे ने झाझड़िया व गुर्जर सहित अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now