देश की खबरें | मीरवाइज को जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका गया: प्रबंधन समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में जामिया मस्जिद की प्रबंधन समिति ने शुक्रवार कहा कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को फिर मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका गया जबकि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दावा किया है कि वह ''आजाद'' है।

श्रीनगर, 25 अगस्त श्रीनगर में जामिया मस्जिद की प्रबंधन समिति ने शुक्रवार कहा कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को फिर मस्जिद में नमाज अदा करने से रोका गया जबकि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दावा किया है कि वह ''आजाद'' है।

समिति ने कहा कि मीरवाइज को उनकी हिरासत पर स्थिति स्पष्ट करने और रिहाई के लिए अधिकारियों को कानूनी नोटिस दिए हुए एक सप्ताह हो गया है।

अंजुमम औकाफ जामिया ने कहा, “राज्य प्रशासन के इस दावे के बावजूद कि मीरवाइज-कश्मीर 'आजाद' हैं, आज उन्हें फिर से लगातार 209वीं बार श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने से रोक दिया गया। यह अधिकारियों के दावे में बड़ा विरोधाभास साबित करता है।”

मीरवाइज ने अपनी “नजरबंदी” को लेकर 18 अगस्त को जम्मू-कश्मीर प्रशासन को कानूनी नोटिस भेजा था।

नोटिस में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में मीरवाइज की हिरासत से इनकार करते हुए दावा किया था कि वह किसी भी स्थान पर जा सकते हैं।

मीरवाइज के वकील के नोटिस के अनुसार, “लेकिन, दूसरी ओर, मेरे मुवक्किल के आवास के बाहर सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी की तैनाती उपराज्यपाल के उपरोक्त रुख पर सवाल उठाती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\