जरुरी जानकारी | खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने 'वर्ल्ड फूड इंडिया' के लिए विभिन्न विभागों से सुझाव मांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' के दूसरे संस्करण के लिए अन्य मंत्रालयों और विभागों से सुझाव मांगे हैं। यह कार्यक्रम नवंबर के पहले सप्ताह में होना है।

नयी दिल्ली, 18 मई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' के दूसरे संस्करण के लिए अन्य मंत्रालयों और विभागों से सुझाव मांगे हैं। यह कार्यक्रम नवंबर के पहले सप्ताह में होना है।

विश्व को समृद्ध भारतीय खाद्य संस्कृति से परिचित कराने के साथ-साथ देश के विविध खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'वर्ल्ड फूड इंडिया' का पहला संस्करण 2017 में शुरू किया गया था।

दूसरे संस्करण का उद्देश्य 2023 को मोटे अनाज के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाना और वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को एक साथ लाना है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि अनीता प्रवीण की अध्यक्षता में एक अंतर-मंत्रालयी समिति की बैठक में हाल ही में इस आयोजन के लिए सरकार की अबतक की तैयारियों पर चर्चा की गई।

इसमें कहा गया है, ‘‘सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से अनुरोध किया गया था कि वे वर्ल्ड फूड इंडिया के नियोजित सत्रों पर सुझाव साझा करें और कार्यक्रम की गतिविधियों में भाग लें और साथ ही जागरूकता निर्माण में मंत्रालय का समर्थन करें।’’

इसके अलावा निवेश सुविधा प्रकोष्ठ (इन्वेस्ट इंडिया) और इवेंट पार्टनर (फिक्की) को इसके लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि अगली अंतर-मंत्रालयी समिति की बैठक जून, 2023 में विभिन्न अंशधारकों की ठोस भागीदारी/भागीदारी को मजबूत करने के लिए आयोजित होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\