देश की खबरें | बिहार के सिवान, आसपास के जिलों में भूकंप के हल्के झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के सिवान और उसके आसपास के जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

पटना, 17 फरवरी बिहार के सिवान और उसके आसपास के जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा, ‘‘ भूकंप से संपत्ति या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’

सिवान में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे इमारतों से बाहर निकल आए। आसपास के जिलों में भी लोग भूकंप से घबराकर सड़कों पर आ गए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना कार्यालय के मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजकर दो मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र सिवान में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

सिवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि भूकंप के कारण अभी तक जान-माल की क्षति की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

भूकंप के झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\