खेल की खबरें | मेस्सी पर होगा अर्जेंटीना की उम्मीदों का सारा दारोमदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अर्जेंटीना ने तीन दशक से अधिक समय से विश्व कप नहीं जीता है ।

अर्जेंटीना ने तीन दशक से अधिक समय से विश्व कप नहीं जीता है ।

मेस्सी का सपना लुसैल स्टेडियम पर रविवार को होने वाले फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब जीतने का है क्योंकि अपने सुनहरे कैरियर में इसके अलावा वह सब कुछ जीत चुके हैं ।

इसके साथ ही वह इस दौर के महानतम खिलाड़ियों के मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मीलों पीछे छोड़ देंगे जो अभी तक विश्व कप नहीं जीत सके हैं । 37 वर्ष के रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई और विश्व कप जीतने का उनका सपना अधूरा ही रह गया ।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा ,‘‘ जब भी हम उसे खेलते देखते हैं तो वह हमें खास महसूस कराता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसमें कुछ तो है कि लोग उसे पसंद करते हैं । सिर्फ अर्जेंटीना में ही नहीं , हर जगह । हम खुशकिस्मत हैं कि वह हमारी टीम में है ।’’

अर्जेंटीना के लिये डिएगो माराडोना के बाद मेस्सी का ही नंबर आता है लेकिन विश्व कप जीतने पर वह माराडोना के समकक्ष हो जायेंगे । माराडोना ने 1986 में मैक्सिको में टीम को खिताब दिलाया था ।

मेस्सी को पता है कि उनके पास यह आखिरी मौका है और वह कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते । इस विश्व कप में वह फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे के बराबर पांच गोल कर चुके हैं ।इसके साथ ही कई गोलों में सूत्रधार की भूमिका भी निभाई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड