जरुरी जानकारी | देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला के लिए पीवीआर, आइनॉक्स के बीच विलय करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मल्टीप्लेक्स श्रृंखला का परिचालन करने वाली पीवीआर लिमिटेड और आइनॉक्स लेजर लिमिटेड ने एक विलय समझौते की घोषणा की है। इससे 1,500 स्कीन की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला अस्तित्व में आएगी।

नयी दिल्ली, 27 मार्च मल्टीप्लेक्स श्रृंखला का परिचालन करने वाली पीवीआर लिमिटेड और आइनॉक्स लेजर लिमिटेड ने एक विलय समझौते की घोषणा की है। इससे 1,500 स्कीन की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखला अस्तित्व में आएगी।

पीवीआर और आइनॉक्स ने शेयर बाजारों को अलग-अलग भेजी जानकारी में कहा कि दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने रविवार को हुई अपनी बैठकों में पीवीआर के साथ आईनॉक्स के सभी शेयरों के विलय को मंजूरी दे दी।

दोनों कंपनियां अपने मौजूदा मल्टीप्लेक्स का पुराने नाम से ही संचालन करेंगी जबकि संयुक्त कंपनी का नाम ‘पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड' होगा। विलय के बाद खुलने वाले नए सिनेमाघरों को ‘पीवीआर आईनॉक्स’ के नाम से ब्रांड किया जाएगा।

समझौते के अनुसार, आईनॉक्स के पीवीआर के साथ विलय के लिए शेयर अदला-बदली अनुपात 3:10 (आइनॉक्स के 10 शेयरों पर पीवीआर के तीन शेयर) का होगा। ।

शेयर बाजार को भेजी गई जानकारी में कहा गया, ‘‘इस विलय समझौते पर पीवीआर और आइनॉक्स के शेयरधारकों, शेयर बाजार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) और अन्य नियामकों की मंजूरियां ली जानी है।’’

समझौते के तहत संयुक्त कंपनी में पीवीआर के प्रवर्तकों की 10.62 प्रतिशत जबकि आईनॉक्स के प्रवर्तकों की 16.66 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

विलय के प्रभावी हो जाने के साथ संयुक्त कंपनी में निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 10 की जायेगी।

इसके अलावा दोनों कंपनियों के प्रवर्तक परिवार के दो-दो सदस्यों को निदेशक मंडल में स्थान दिया जाएगा।

विलय के बाद बनने वाली कंपनी में पीवीआर के अजय बिजली को प्रबंध निदेशक और संजीव कुमार को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\