देश की खबरें | मेघालय : अदालत का सभी समुदायों के लिए साझा अंतिम संस्कार स्थल के वास्ते जमीन अधिग्रहण का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को सभी समुदायों के लिए साझा अंतिम संस्कार स्थल बनाने के वास्ते जमीन अधिग्रहण की दिशा में तुरंत कदम उठाने का आदेश दिया है।

शिलांग, आठ जुलाई मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को सभी समुदायों के लिए साझा अंतिम संस्कार स्थल बनाने के वास्ते जमीन अधिग्रहण की दिशा में तुरंत कदम उठाने का आदेश दिया है।

यह आदेश अदालत ने खासी और जैंतिया सहित विभिन्न समुदायों के लिए अंतिम संस्कार के वास्ते जगह की कमी को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दिया।

मुख्य न्यायाधीश आईपी मुखर्जी और न्यायमूर्ति डब्ल्यू डिएंगदोह की खंडपीठ ने सार्वजनिक अंतिम संस्कार के लिए जगह की कमी को स्वीकार किया और यह भी माना कि कुछ समुदाय अंतिम संस्कार के लिए निजी जगह को दूसरों के साथ साझा करने में हिचकते हैं।

अदालत ने यह भी कहा कि इन समुदायों को सरकार द्वारा अधिग्रहित और साझा उपयोग के लिए नामित अंतिम संस्कार स्थल को एक साथ इस्तेमाल करने में कोई आपत्ति नहीं है, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हों।

अदालत ने कहा, “गांवों के पास, या कम से कम कई गांवों के पास, सामुदायिक भूमि होती है जो सभी गांववालों की साझा होती है। इसका एक हिस्सा साझा अंतिम संस्कार के लिए जगह बनाने के वास्ते दिया जा सकता है।”

सभी पक्षों के बीच सहमति बनाने के लिए, अदालत ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्देश दिया है।

इस समिति में जनजातीय परिषद, चर्चों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

यह समिति जमीन अधिग्रहण, अंतिम संस्कार के लिए जगह के उपयोग को लेकर विभिन्न समुदायों के बीच विवादों का समाधान और गांव की जमीन के अंतिम संस्कार के लिए संभावित उपयोग पर विचार-विमर्श करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट