देश की खबरें | एमसीडी ने दिल्ली के 312 बाजारों में स्वच्छता के लिए रात्रिकालीन सफाई अभियान शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी के व्यस्त बाजारों में साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए चिह्नित 312 बाजारों में रात्रिकालीन सफाई अभियान शुरू किया है। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी के व्यस्त बाजारों में साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए चिह्नित 312 बाजारों में रात्रिकालीन सफाई अभियान शुरू किया है। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली।
इसमें कहा गया है कि एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार ने सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को प्रतिदिन रात्रिकालीन सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं जिसका उद्देश्य बाजारों को गंदगी से मुक्त रखना और खरीदारों और आगंतुकों के लिए स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है।
चांदनी चौक, कृष्णा नगर लाल क्वार्टर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी मार्केट और श्रीनिवासपुरी मार्केट उन स्थानों में शामिल हैं जहां अभियान शुरू किया गया है।
बयान में कहा गया है कि इस पहल के तहत वरिष्ठ अधिकारियों (कम से कम एक अधिशासी अभियंता और एक प्रशासनिक अधिकारी) को प्रत्येक जोन में रात्रिकालीन सफाई अभियान की देखरेख करने के लिए नियुक्त किया जाएगा ताकि इसका प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
इस प्रयास को और मजबूत बनाने के लिए एमसीडी ने इस पहल में बाजार संघों को शामिल करने का भी फैसला किया है।
कुमार ने उपायुक्तों को स्थानीय व्यापारियों और व्यावसायिक समूहों को सफाई बनाए रखने के काम में शामिल करने का निर्देश दिया है।
इसमें कहा गया है कि कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)