29 मई आज का इतिहास: एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने फतह किया एवरेस्ट, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई वजहों से खास है. दरअसल 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिया जो अब तक एक सपना ही बना हुआ था. एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन एवरेस्ट की बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटियों पर फतह हासिल की. जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई वजहों से खास है. दरअसल 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिया जो अब तक एक सपना ही बना हुआ था. एडमंड हिलेरी (Edmund Hillary) और तेनजिंग नॉर्गे (Tenzing Norgay) ने इस दिन एवरेस्ट की बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटियों पर फतह हासिल की. ऐसा करने वाले वह पहले इंसान थे. हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी.

देश-दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

 1658 : सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया.

1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली.

1947 : इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूट की स्थापना.

1953 : न्यूजीलैंड के पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की.

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास 13 नवंबर: इसी दिन 2015 में पेरिस पर आतंकियों ने किया था हमला, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया.

1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1972: मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन.

1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई.

1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन.

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया.

1990: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया.

1999 : डिस्कवरी अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था.

1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई.

2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं.

2015 : भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, 1800 की मौत.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले तेनजिंग नोर्गे शेरपा को मिले भारतरत्न: बीजेपी सांसद राजू बिष्ट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\