देश की खबरें | दिल्ली के नबी करीम इलाके में प्लास्टिक के थैले में व्यक्ति का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में प्लास्टिक के थैले में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में प्लास्टिक के थैले में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, उसे चिन्योत बस्ती इलाके में एक व्यक्ति का शव पाये जाने की सूचना सुबह करीब साढ़े सात बजे मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मुल्तानी ढांडा की गली संख्या-10 में खून के धब्बे पाये, जो मुख्य रूप से शव को घसीटे जाने के कारण बने होंगे।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में अपराध स्थल से लगभग 80 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में रहने वाले एक व्यक्ति पर संदेह पैदा हुआ है। संदिग्ध व्यक्ति फरार है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 201 और 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है और मृतक की पहचान करने और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\