विदेश की खबरें | व्यक्ति ने इंडियानापोलिस के दो अधिकारियों को चाकू मारा : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देर रात करीब एक बजे गड़बड़ी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर यह हमला हुआ। आरोपी ने पुलिस से कहा था कि एक अन्य व्यक्ति उसे प्रताड़ित कर रहा है।

देर रात करीब एक बजे गड़बड़ी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर यह हमला हुआ। आरोपी ने पुलिस से कहा था कि एक अन्य व्यक्ति उसे प्रताड़ित कर रहा है।

अधिकारियों ने आरोपी से कहा कि वे दूसरे व्यक्ति को खोज निकालेंगे, लेकिन जब वे वहां से हटे तब उसने पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि दोनों अधिकारियों ने आरोपी पर गोली चलायी, वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

अधिकारियों को भी अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। इनके अलावा अन्य कोई घायल नहीं हुआ है।

घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now