देश की खबरें | ममता का एक्सरे किया गया, डॉक्टर उनकी स्थिति पर रख रहे हैं नजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को यहां एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सरे किया गया। डाक्टरों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 10 मार्च पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को यहां एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सरे किया गया। डाक्टरों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को इस सरकारी अस्पताल के वुडबर्न वार्ड के विशेष केबिन नंबर 12.5 में ले जाया गया और वहां चलती फिरती एक्स-रे मशीन की मदद से उनका एक्सरे किया गया।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री को इसी परिसर के बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज में एमआरआई के लिए ले जाया गया।

बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकीय दल से जुड़े इन डॉक्टर ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री के बायें पैर का एक्स-रे किया गया। हम एमआरआई भी करना चाहते थे। उनकी चोट का आकलन करने के बाद उपचार का अगला कदम तय किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि एमआरआई करने के बाद मुख्यमंत्री को फिर विशेष वार्ड में लाया जा सकता है।

डॉक्टर ने कहा, ‘‘ उन्हें (अस्पताल से) छुट्टी देने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है।’’

राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनायी है । बनर्जी पर शाम को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गयीं। उनके अनुसार उनके पैर सूज गया और उनके सीने में दर्द और बुखार सा महसूस हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें