मालदीव-भारत के बीच कार्गो फेरी सेवा से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव और भारत के बीच सीधी कार्गो फेरी (पोत) सेवा शुरू होने पर रविवार को कहा कि इस पहल से न सिर्फ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा बल्कि दोनों मुल्कों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव और भारत के बीच सीधी कार्गो फेरी (पोत) सेवा शुरू होने पर रविवार को कहा कि इस पहल से न सिर्फ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा बल्कि दोनों मुल्कों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. मोदी ने यह टिप्पणी मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के उस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया में की जिसमें उन्होंने सीधी कार्गो पोत सेवा के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया था.

सोलिह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘माले के कुल् हूधुफ्फुशी बंदरगाह और दक्षिण भारत के बीच पहला कार्गो पोत आज रवाना हुआ है. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस फेरी सेवा से भारत और मालदीव की दोस्ती और भी मजबूत होगी और दोनों देशों में समृद्धि लाएगी.’’

इसके जवाब में मोदी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति सोलिह, निश्चित तौर पर आज खुशी का दिन है. भारत और मालदीव के बीच सीधी फेरी सेवा का हमारा सपना सच हुआ है. मुझे कोई संदेह नहीं कि इससे हमारे द्विपक्षीय व्यापार और हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. भारत और मालदीव की दोस्ती और प्रगाढ़ होगी.’’

गत 21 सितंबर को दोनों देशों के बीच सीधी कार्गो पोत सेवा शुरू की गई थी. पोत परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, ‘‘अपनी पहली यात्रा के दौरान, 200 टीईयू (ट्वेन्टी फुट इक्विवैलेंट यूनिट) और 3,000 मीट्रिक टन के ब्रेक बल्क कार्गो की क्षमता वाला एक जहाज तूतिकोरिन से आज (सोमवार) कोच्चि जाएगा. वहां से यह उत्तरी मालदीव में कुल् हूधुफ्फुशी बंदरगाह और फिर माले बंदरगाह तक जाएगा.’’

कार्यक्रम के अनुसार यह 29 सितंबर, 2020 को माले पहुंचेगा. यह पोत सेवा महीने में दो बार चलेगी और भारत और मालदीव के बीच किफायती, सीधी और माल परिवहन का वैकल्पिक जरिया प्रदान करेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\