देश की खबरें | महाराष्ट्र : नौसेना के अपहृत नाविक को जिंदा जलाया, अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई से 30 जनवरी को अपहृत नौसेना के 26 साल के नाविक को अपहरणकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पालघर जिले जिंदा जला दिया था और बाद में उसकी मौत हो गई।

पालघर, छह फरवरी चेन्नई से 30 जनवरी को अपहृत नौसेना के 26 साल के नाविक को अपहरणकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पालघर जिले जिंदा जला दिया था और बाद में उसकी मौत हो गई।

जिला पुलिस ने शनिवार को बताया कि नाविक सूरज कुमार दूबे की शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान मौत हो गई।

पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने बताया कि दूबे रांची के रहने वाले थे और कोयंबटूर में आईएनएस अग्रणी पर तैनात थे।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, दूबे 30 जनवरी को छुट्टी से लौट रहे थे, तभी चेन्नई हवाईअड्डे के बाहर रात करीब नौ बजे तीन लोगों ने बंदूक का भय दिखाकर उनका अपहरण कर लिया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

दूबे को चेन्नई में तीन दिन बंधक बनाकर रखा गया, बाद में उन्हें महाराष्ट्र के पालघर जिले के तलासरी इलाके के वेवजी ले जाया गया। यह जगह मुंबई के नजदीक और चेन्नई से 1,400 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अपहरणकर्ताओं ने दूबे के हाथ पैर बांधे और घोलवाड़ के निकट जंगलों में उन्हें जिंदा जलाकर मरने के लिए छोड़ कर फरार हो गए।

दूबे को स्थानीय लोगों ने दहानु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि उनका शरीर 90 प्रतिशत तक जल चुका था, उन्हें मुंबई स्थित नौसेना अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दूबे ने मृत्यु पूर्व अपने बयान में पूरी कहानी बतायी।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि अपहरण की घटना के वक्त दूबे अवकाश पर थे और शुक्रवार को पालघर में 90 प्रतिशत जली हुई अवस्था में मिले।

उन्हें नौसेना के अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\