देश की खबरें | नासिक में बस हादसे में घायल हुए लोगों से मिले महाराष्ट्र के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार तड़के नासिक जिले में एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

नासिक, 13 जनवरी महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे ने शुक्रवार तड़के नासिक जिले में एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

सिन्नर तहसील के नासिक अहमदनगर मार्ग पर सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की भीषण टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, निजी पर्यटक बस में सवार 45 यात्री ठाणे जिले के अंबरनाथ में स्थित एक कंपनी के कर्मचारी थे और अहमदनगर जिले के शिरडी जा रहे थे।

जिला संरक्षक मंत्री भूसे ने सिन्नर के विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचाराधीन पीडि़तों से मुलाकात की और उनके परिजनों से भी बात की।

पीड़ितों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भुसे ने कहा, “अंबरनाथ स्थित एक पैकेजिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए शिरडी यात्रा का आयोजन किया था और यात्रा के लिए 15 बसों की व्यवस्था की थी।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार घायल पीड़ितों के इलाज का सारा खर्च वहन करेगी।

मंत्री ने कहा कि नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर हाल ही में हुए हादसे के बाद अधिकारी शहर और जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं। नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\