देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में मेट्रो रेल निर्माण स्थल के पास कार पर गिरा लोहे का सरिया, कोई हताहत नहीं

ठाणे (महाराष्ट्र), पांच जून महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मेट्रो रेल निर्माण स्थल पर सोमवार को एक चलती कार पर लोहे का सरिया गिर जाने से उसमें (कार में) छेद हो गया। नगर निगम के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे।

ठाणे नगर निगम के आपदा नियंत्रण अधिकारी यासीन तडवी ने बताया कि तीन हाथ नाका इलाके में यह घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

तडवी ने बताया कि मेट्रो निर्माण स्थल से गुजर रही एक कार पर लोहे का सरिया गिर गया, जिससे उसमें छेद हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी।

उन्होंने बताया कि मेट्रो अधिकारियों को ऐसी घटनाओं पर विराम लगाने के लिए एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)