देश की खबरें | महाराष्ट्र : पहाड़ी का नाम जलसंरक्षण कार्यकर्ता हरमन बाचेर के नाम पर रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के कोलवाडे गांव की पहाड़ियों का नाम दिवंगत पादरी हरमन बाचेर के नाम पर रखा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राज्य में जल संरक्षण और वंचित समुदायों के कल्याण के लिए व्यतीत किया।

पुणे, 12 नवंबर महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के कोलवाडे गांव की पहाड़ियों का नाम दिवंगत पादरी हरमन बाचेर के नाम पर रखा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राज्य में जल संरक्षण और वंचित समुदायों के कल्याण के लिए व्यतीत किया।

बाचेर को भारत में समुदाय नीत वाटरशेड समुदाय का जनक माना जाता है। उनकी मौत 14 सितंबर 2021 को स्विट्जरलैंड में हुई थी।

यहां शुक्रवार को वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट(डब्ल्यूओटीआर) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पहाड़ी का नाम बाचेर के नाम पर करने की घोषणा महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पिछले महीने गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में की। डब्ल्यूओटीआर गैर लाभकारी संगठन है जिसके सह संस्थापक फादर बाचेर थे।

इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। बाद में थोराट ने ट्वीट किया, ‘‘ फादर हरमन बाचेर ने वाटरशेड विकास और पर्यावरण के लिए बहुत काम किया। उनके सम्मान में हम इस पहाड़ी का नाम हरमन हिल्स कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि बाचेर ने करीब 60 साल भारत में बिताए और जल प्रबंधन के क्षेत्र में काम किया, खासतौर सूखाग्रस्त इलाके में।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\